Friday, December 18, 2020

बिहार सरकार का फैसला, अगले साल 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल और कोचिंग संस्थान


 

बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ, संवादाता, पटना :- बिहार में, 4 जनवरी से स्कूल कॉलेज और कोचिंग चरण वार खुलेंगे। स्कूलों में पहले नौवीं से 12 वीं तक की कक्षाएं चलेंगी। इसी प्रकार कॉलेजों में भी अंतिम वर्ष की कक्षाएं चलेंगी। 15 दिनों बाद से अन्य कक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए कक्षाएं चलेंगी। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद शुक्रवार शाम को यह जानकारी दी गई है।

कोरोना के कारण शैक्षणिक जगत पर गहरे प्रभाव के बाद हाल के दिनों में कोचिंग संस्थानों, निजी स्कूल के संगठनों व बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ द्वारा लगातार राज्य सरकार से स्कूल व कोचिंग संस्थान व पॉलिटेक्निक संस्थान खोलने की मांग की जा रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग में कई ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। इसके बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई गई थी।

मार्च के महीने में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय से ही देशभर के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत भीड़-भाड़ वाली जगहों को बंद कर दिया गया था। हालांकि अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिशें शुरू कर दीं। केंद्र ने सितंबर में स्कूल और कॉलेज को खोलने की अनुमति दे दी थी। लेकिन इस पर अंतिम फैसला राज्यों को लेना था।

•For more information join telegram group 

Link :- Click Here Join Official Group 

•You can follow us on instagram also :-

Link :- Click Here To Follow Me On Instagram

पॉलिटेक्निक छात्रसंघ बिहार के कार्यकर्त्ता द्वारा दिनांक 30/06/21 कुछ मुद्दे को लेकर रखी गयी वर्चुअल बैठक || SBTE || Bihar || #PSABAuthority #BIHAR

[Forwarded from Ayush Gupta (P.S.A.B. Authority State Committee Member) ] आज दिनांक 30/06/21 को पॉलिटेक्निक छात्रसंघ बिहार के कार्यकर्त्ता द...