Monday, November 9, 2020

बीसीईसीईबी: कॉलेजों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन 9/11/20 से


 बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ, संवाददाता, पटना :-   
राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि एक बार पुन: जारी की है। अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंर्सिंलग (यूजीईएसी) 2020 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन 16 नवंबर रात 12 बजे तक कर सकते हैं। 16 नवंबर तक फीस जमा कर सकते हैं।

नेट बैंकिंग से फीस 17 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार 18 नवंबर तक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 19 नवंबर रात आठ बजे जारी किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि बाद में जारी की जायेगी। बीसीईसीईबी ने नौ नवंबर तक चलने वाली च्वॉइस र्फिंलग की प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि 26 अक्टूबर तक फॉर्म भरने वाले छात्रों को दुबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। बिहार के इंजीनिर्यंरग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई मेन सफल छात्रों ने 26 अक्टूबर तक फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने वाले छात्रों का मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया था। लिस्ट के अनुसार च्वॉइस र्फिंलग की प्रक्रिया तीन से नौ नवंबर तक करनी थी, जिसे बोर्ड ने रद्द कर दिया है।

सीटों से कम आया था आवेदन
बोर्ड ने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से डिप्लोमा करने वाले छात्रों को बीटेक में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने को कहा। इस पत्र के बाद से पुन: फॉर्म भरने की प्रक्रिया नौ नवंबर से शुरू होगी। जेईई मेन के साथ डिप्लोमा सफल छात्र 16 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।  सत्र 2020-21 में एडमिशन के लिए 38 इंजीनिर्यंरग कॉलेजों में 9916 सीटें हैं। 9916 सीटों के लिए 8687 छात्रों ने आवेदन किया था।

बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ 

मिडिया प्रभारी :- शुभाष कुमार 

         Moto:- बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ एक कदम एकता व छात्रहित के लिए अग्रसर l

    बिहार पॉलिटेक्निक छात्रसंघ

संपर्क करने के लिए टेलीग्राम ग्रुप :- बिहार पॉलिटेक्निक छात्र संघ(BPSA) CERTIFIED :- 2706/PATNA📞☎️

Click Here  TO JOIN B.P.S.A. TELEGRAM GROUP

पॉलिटेक्निक छात्रसंघ बिहार के कार्यकर्त्ता द्वारा दिनांक 30/06/21 कुछ मुद्दे को लेकर रखी गयी वर्चुअल बैठक || SBTE || Bihar || #PSABAuthority #BIHAR

[Forwarded from Ayush Gupta (P.S.A.B. Authority State Committee Member) ] आज दिनांक 30/06/21 को पॉलिटेक्निक छात्रसंघ बिहार के कार्यकर्त्ता द...